भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के बारे में 10 बातें

हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को कितना जानते हैं आप, पढ़ें 10 खास बातें

webdunia

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा के नाम से जानते हैं।

भारत का राष्ट्रीय झंडा संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिल कर बना हुआ है।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज में केसरिया, सफ़ेद और हरा रंग है।

ध्वज के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र है, जिसमें 24 तीलियां होती हैं।

राष्ट्रीय ध्वज भारत के गौरव का प्रतीक है।

राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हम उसे हमेशा ऊँचा स्थान देकर करते हैं।

भारत का अपना झंडा हो यह सुझाव सर्वप्रथम पिंगली वेंकैया ने दिया।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल खादी एवं सूती कपड़े से बनाया जाता है।

विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के साथ राष्ट्रगान गाया जाता है।