दुनिया के सबसे सुंदर 10 फूल

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत फूल कौन कौन से हैं, जानिए-

webdunia

कमल- नील कमल, सफेद कमल और ब्रह्म कमल तीनों ही बहुत खूबसूरत होते हैं।

गुलाब- गुलाब के फूल भी कई रंगों में होते हैं, जिसमें लाल और गुलाबी रंग सबसे खूबसूरत माना जाता है।

डेहलिया- यह फूल भी बहुत सुंदर होता है जो कई रंगों में देखा गया है। खासकर सफेद, ऑरेंज और गुलाबी कलर में होता है।

ट्यूलिप- इसे हिन्दी में कंद-पुष्प कहते हैं। नीले रंग को छोड़कर यह फूल लगभग हर रंग में पाए जाते हैं।

जल कुमुदिनी- इसे लिली के फूल भी कहते हैं। यह कमल की तरह जल में उगता है।

ओरिएंटल पोस्ता- सफेद, गुलाबी और लाल रंग में पाए जाने वाला यह फूल बारहमासी है।

चंपा- यह फूल पीले और सफेद रंग का होता है और इसमें खुशबू बहुत आती है। इसे अंग्रेजी में प्लूमेरिया कहते हैं।

गुलबहार- यह बहुत खूबसूरत फूल बासंती नाम से भी जाना जाता है। यह सफेद और पीले रंग में पाया जाता है।

जूही- इसे अंग्रेजी में जैस्मिन कहते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत होता है।

चेरी ब्लॉसम- यह भी बहुत ही खूबसूरत फूल होता है।