दूध पीने के 5 फायदे और 5 नुकसान

कैल्शियम से भरपूर दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और साइड इफ़ेक्ट के बारे में।

webdunia

दूध में कैल्शियम और विटामिन D भरपूर मात्रा में मौजूद है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

दूध पीने से एनर्जी बनी रहती है और मांसपेशियों का विकास भी होता है।

दूध में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारे दिमाग को सेहतमंद रखता है।

विटामिन D होने के कारण दूध हार्मोन को बैलेंस रखता है।

दूध में ग्लूटाथिओन होता है जो हमारी त्वचा के रंग को साफ़ करता है।

ज्यादा दूध के सेवन से आपको एक्ने यानी मुंहासे की समस्या हो सकती है।

दूध के सेवन से गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

अत्यधिक दूध के सेवन से आपको उल्टी हो सकती है।

ज्यादा दूध पीने से ब्रेस्ट कैंसर की समस्या भी देखी गई है।

दूध के सेवन से वजन बढ़ता है और हृदय की बीमारियां भी बढ़ती है।