आजादी का अमृत महोत्सव : जानिए जन गण मन का हिन्दी अर्थ

क्या आप जानते हैं जन गण मन का हिन्दी अर्थ,आइए यहाँ इसे जानना रोचक होगा...

webdunia

जनगणमन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता!

जन गण मन के उस अधिनायक की जय हो, जो भारत के भाग्यविधाता हैं!

webdunia

पंजाब सिन्धु गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छलजलधितरंग

उनका नाम सुनते ही पंजाब सिन्ध गुजरात और मराठा, द्राविड़ उत्कल व बंगाल एवं विन्ध्या हिमाचल व यमुना और गंगा पर बसे लोगों के हृदयों में मचलती मनमोहक तरंगें भर उठती हैं

webdunia

तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशीष मागें गाहे तव जयगाथा

सब तेरे पवित्र नाम पर जाग उठते हैं, सब तेरे पवित्र आशीर्वाद पाने की अभिलाषा रखते हैं और सब तेरे ही जयगाथाओं का गान करते हैं

webdunia

जन गण मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता! जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे।।

जनगण के मंगल दायक की जय हो, हे भारत के भाग्यविधाता विजय हो विजय हो विजय हो, तेरी सदा सर्वदा विजय हो...

webdunia