पीएम मोदी भारत मंडपम में जिस जगह मेहमानों का स्वागत कर रहे थे उसी के बैकग्राउंड में कोणार्क चक्र भी बना हुआ है, चलिए जानते हैं इस चक्र के बारे में
Social Media
कोणार्क चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हा देव प्रथम के शासनकाल में किया गया था।
Social Media
सूर्य मंदिर के रथ के इन चक्रों से आज भी समय की सटीक गणना की जाती है।
Social Media
कोणार्क चक्र की घूमती गति समय, कालचक्र के साथ-साथ प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक है।
Social Media
इतना ही नहीं ये चक्र लोकतंत्र के पहिए के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
Social Media
रथ में 12 जोड़ी चक्र दिन के चौबीस घंटों को दर्शाते हैं, वहीं इनमें लगी 8 ताड़ियां दिन के आठों प्रहर का प्रतीक स्वरूप है।
Social Media
ऐसा कहा जाता है कि मंदिर के वास्तुकारों ने धूपघड़ी बनाने के लिए खगोल विज्ञान के अपने ज्ञान का उपयोग किया था।
Social Media
इसका डिजाइन जटिल गणितीय गणनाओं पर आधारित है जो पृथ्वी के घूमने, सूरज, चांद और सितारों की गतिविधियों को ध्यान में रखता है।
Social Media