कैसे करें कपालभाती प्राणायाम?

कपालभाती प्राणायाम के कई फायदे हैं, जानिए इसे करने की सरल विधि-

webdunia

रीढ़ की हड्डी सीधी रखते हुए सिद्धासन या वज्रासन में बैठ जाएं। दोनों हथेलियों को घुटनों पर रखें जो आकाश की ओर खुली हो।

webdunia

अब गहरी सांसों को बाहर छोड़ने की क्रिया करें।

webdunia

सांसों को बाहर छोड़ने या फेंकते समय पेट को अंदर की ओर धक्का देना है। यानी नाभि को रीढ़ की हड्डी की ओर खींचना है।

webdunia

उतना ही बल लगाएं, जितना सहजता से लग जाए। श्वास लेना नहीं है क्योंकि उक्त क्रिया में श्वास स्वत: ही अंदर चली जाती है।

webdunia

इस प्रक्रिया को 20 बार दोहराने पर एक राउंड पूरा हो जाएगा।

webdunia

अंत में सहज होते हुए नाभि और पेट को ढीला छोड़ दें।

webdunia

इस प्रक्रिया को 3 राउंड या 80 सांसों तक दोहराया जा सकता है।

webdunia

पेट, छाती या गले में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो यह प्राणायाम नहीं करें।

webdunia