महिला योग गुरुओं ने भी दुनिया में योग विज्ञान को बढ़ाने के लिए अहम भूमिका निभाई है तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

मीनाक्षी देवी भवानी

मीनाक्षी देवी भवानी को अम्मा जी के नाम से भी जाना जाता है।

ये पुडुचेरी में विश्व प्रसिद्ध योग शिक्षा और अनुसंधान केंद्र की निदेशक और आचार्य हैं।

हंसाजी जयदेव योगेंद्र

हंसाजी जयदेव योगेंद्र योग गुरु होने का साथ-साथ एक लेखक भी हैं।

हंसाजी को नई दिल्ली में योग के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय दिवस जैसे खास मौके पर आमंत्रित किया गया था।

गीता एस. अयंगर

ये एक योग शिक्षक थीं जिन्होंने महिलाओं के लिए योग को आगे बढ़ाने का काम किया।

इन्होंने दुनियाभर में दौरा किया और दुनिया भर के योग शिक्षकों को ट्रेन किया।

इंद्रा देवी

इन्होंने योग को पुरी दुनिया में पहचान दिलाने में एक अहम भूमिका निभाई।

इनका असली नाम यूजिनी पीटरसन था क्योंकि ये भारतीय नहीं एक विदेशी थीं।

निवेदिता जोशी

निवेदिता जोशी नेता मुरली मनोहर जोशी की बेटी हैं और एक योग गुरु हैं।

निवेदिता बीमारी के कारण बिस्तर पर रहीं लेकिन योगाभ्यास से इनकी जिंदगी बदल गई।