देश के लिए हम क्या कर सकते हैं

देश के लिए घर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो रहे हैं अच्छी बात है लेकिन देश के प्रति सच्चा प्रेम है तो हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं अपने वतन के लिए...

webdunia

* यथासंभव पानी बचाएं।

webdunia

* पौधारोपण करें और वृक्ष न काटें।

webdunia

* अपने वाहन उचित रखरखाव से रखें। इससे प्रदूषण नहीं होगा तो देश का पर्यावरण ठीक रहेगा।

webdunia

* प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करें। यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।

webdunia

* आने वाली पीढ़ी को शिक्षित व संस्कारवान बनाएं। अच्छे नागरिक ही देश को बेहतर बनाते हैं।

webdunia

* सार्वजनिक स्थलों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझें। कहीं पर भी गंदगी न करें...

webdunia

* नोट को गड्‍ड-मड्‍ड करके रखने की बजाय सीधा पर्स में रखें। करेंसी को सुरक्षित रखेंगे वह लंबे समय तक चलेगी,देश का फायदा होगा।

webdunia

* सारे कर/टैक्स समय पर अदा करें, देश निश्चित रूप से समृद्ध होगा।

webdunia

* जहां-जहां टिकट खरीदना अनिवार्य है, वहां अवश्य टिकट खरीदें।

webdunia

* चुनावों के समय मतदान अवश्य करें। ये आपका अधिकार ही नहीं, अपितु दायित्व भी है।

webdunia

*बिजली का दुरुपयोग न किया जाए। जितनी आप बिजली बचाएंगे उतनी ही देश की प्रगति में सहायक होंगे।

webdunia

* रिश्वत न लें, न दें। चंद रुपए नैतिकता को नष्ट कर देते हैं। यह राष्ट्र चरित्र के निर्माण में बड़ी बाधा है।

webdunia

*जातिवाद को बढ़ावा न देकर राष्ट्रवाद को अपनाएं।

webdunia

*हर दिन, हर छोटे-बड़े कार्य में देशहित का सोचें व उस पर अमल करें तो बिना वर्दी के भी सच्ची देशभक्ति होगी। प्रस्तुति : ज्योति जैन

webdunia