कहीं आप भी तो नहीं खा रहे खराब केक?

केक खाने का शौक किसे नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़रा सी लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है?

AI/Webdunia

कई बार हम स्वाद और लुक्स के चक्कर में खराब या एक्सपायर्ड केक भी खा लेते हैं।

ये फूड पॉइजनिंग, गैस या पेट की गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है।

इस वेबस्टोरी में जानिए कैसे पहचानें खराब केक और कैसे बचें इससे होने वाले नुकसान से...

अगर केक से तेज या खट्टी गंध आए तो उसे बिल्कुल न खाएं।

अगर केक पर सफेद या हरे रंग का फंगस दिखे तो वह खराब हो चुका है।

केक का स्वाद सामान्य से अलग लगे तो वह खाने लायक नहीं है।

बाजार से खरीदे गए केक, मफिन्स और पेस्ट्री पर मनिफेक्टरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें।

3 से 4 दिन से ज्यादा पुराना केक हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।

फ्रेश केक नरम होता है, सूखापन और क्रैक्स इसकी ताजगी कम होने का संकेत हैं।