फर्मेंटेड फूड क्यों सेहत के लिए होता है फायदेमंद

जानिए क्या होती है फर्मेंटेशन की प्रक्रिया और कैसे फर्मेंटेड फूड हमारी पूरी सेहत को सुधरने में करते हैं मदद।

फर्मेंटेड फूड वह भोजन है जिसे किण्वन(फर्मेंटेशन) की प्रक्रिया से तैयार किया जाता है।

इस प्रक्रिया में बैक्टीरिया या यीस्ट का उपयोग होता है। ये सूक्ष्मजीव भोजन के कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं।

फर्मेंटेड फूड प्रोबायोटिक्स का प्राकृतिक स्रोत होते हैं और हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

ये अच्छे बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और भोजन के पाचन और अवशोषण को सुधारते हैं।

फर्मेंटेशन प्रक्रिया भोजन में विटामिन B और K की मात्रा बढ़ाती है।

ये खाद्य पदार्थ रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करते हैं।

फर्मेंटेड फूड पेट की समस्याओं जैसे गैस और कब्ज को कम करते हैं।

दही और छाछ फर्मेंटेड फूड के कुछ उत्तम उदाहरण हैं।

प्रोबायोटिक्स से भरपूर ये भोजन मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाते हैं।