गर्मियों में रोज खाएं दही

गर्मी दस्तक दे रही है, इन तपते दिनों में अच्छी सेहत के लिए रोज खाएं दही...दही खाने के कई फायदे हैं...

रोज 1 कटोरी दही का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

दही में सुपाच्य प्रोटीन एवं लाभकारी जीवाणु पाए जाते हैं, जो भूख बढ़ाते हैं।

दही में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता है।

दही कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है।

नियमित दही के सेवन से आंतों के रोग और पेट की बीमारियां नहीं होती हैं।

रोज सुबह दही-चीनी खाने से तुंरत ग्लूकोज मिलता है। दही-चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज एनर्जी देता है।

दही में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। दांतों एवं नाखूनों की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी है।

नाश्ते में चीनी वाला दही खाने से पेट ठंडा रहता है, इससे पेट की जलन कम होती है।

दही में फोलेट, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड पाए जाते हैं।