गर्मी में फ्रिज और फ्रीजर का टेम्परेचर कितना हो?
क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का टेम्परेचर सही रखना आपकी सेहत और जेब दोनों के लिए जरूरी है?
AI/socialmedia
गर्मियों में फ्रिज सही से काम न करे तो खाना खराब हो सकता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है।
गर्मियों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं।
गलत तापमान पर रखा खाना जल्दी खराब हो सकता है।
ज्यादा ठंडा या गर्म फ्रिज बिजली की खपत बढ़ा देता है।
फ्रिज का तापमान 2°C से 4°C (डिग्री सेल्सियस) के बीच रखें।
वहीं, फ्रीजर का तापमान -18°C होना चाहिए।
डिजिटल फ्रिज में 'Eco' या 'Medium Cool' मोड चुनें।
1 से 5 स्केल वाले डायल में गर्मियों में 4 या 5 पर सेट करें।
फ्रिज को दीवार से कम से कम 6 इंच दूर रखें ताकि वेंटिलेशन ठीक रहे।
साथ ही, हर हफ्ते फ्रिज को साफ करें, एक थर्मामीटर से फ्रिज का तापमान जांचते रहें और पुराने फ्रिज की रेगुलर सर्विस कराएं।
सही टेम्परेचर रखने से फ्रिज में रखी चीजें ज्यादा समय तक सुरक्षित रहती हैं।