रतन टाटा एक भारतीय उद्योगपति हैं जिनकी कुल अनुमानित संपत्ति 7416 करोड़ रुपए बताई जाती है, जानें खास बातें।

28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा के पिता नवल और मां सोनू 1940 के मध्य में अलग हो गए। उस समय उनकी उम्र 10 वर्ष थी।

उनके छोटे भाई, जिम्मी, सात वर्ष के थे। दोनों बच्चों की परवरिश उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने की। स्कूली शिक्षा मुंबई में हुई।

उनके पास कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में बीएस डिग्री है। 1975 में एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से किया।

उन्होंने 1961 में करियर की शुरुआत की। तब वे टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर लाइमस्टोन को हटाने और धमाके भट्टी को हैंडल करने का काम करते थे।

1991 में जेआरडी टाटा ने टाटा संस का चेयरमैन पद छोड़ दिया और रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

रतन टाटा की कमान लेते ही टाटा ग्रुप ने टाटा टी ब्रांड के तले टीटले, टाटा मोटर्स के तले जगुआर लैंड रोवर और टाटा स्टील के तले कोरस खरीदे।

टाटा की नैनो कार, रतन टाटा की सोच का नतीजा है।

28 दिसंबर 2012 को वे टाटा समूह के सभी कार्यकारी जिम्मेदारी से सेवानिवृत्त हुए। उनका स्थान 44 वर्षीय साइरस मिस्त्री ने लिया।

24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को उनके पद से हटा दिया गया और एक बार फिर रतन टाटा ने ग्रुप की बागडोर संभाल ली।

भारत सरकार ने रतन टाटा को पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) द्वारा सम्मानित किया।