गोभी 3 तरह की होती है- फूल, पत्ता और ब्रोकली। जानिए फूलगोभी के नुकसान-

अधिक मात्रा में फूलगोभी खाने से किडनी स्टोन की संभावना बढ़ जाती है।

इसका अधिक सेवन गैस की समस्या पैदा कर देता है। पहले से ही गैस से ग्रस्त हैं तो इसे खाने से बचें।

यदि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो फूलगोभी को खाने से बचना चाहिए।

यदि थायराइड की समस्या है तो इसे खाने से बचें, क्योंकि इससे आपका T3 और T4 हार्मोन बढ़ सकता है।

यदि पाचन की समस्या है तो अधिक मात्रा में फूलगोभी का सेवन न करें, क्योंकि इसमें रेफिनोज होता है। इससे गैस और पाचन समस्या होती है।

यदि आप खून गाढ़ा या पतला करने की दवा ले रहे हैं तो फूलगोभी न खाएं क्योंकि गोभी में पोटेशियम और विटामिन-के होता है।

जो महिलाएं बच्चों को स्तनपान करा रही हैं उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- सुझाए गए टिप्स या सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही आजमाएं।