बचपन के 10 रोचक खेल
पहले के बच्चे, रस्सा-कस्सी, रस्सी कूदना, आंख-मिचौली, छुपम-छुपाई के अलावा भी ये 10 खेल खेलते थे-
webdunia
राजा, मंत्री, चोर-सिपाही: चार लोगों के इस खेल में मंत्री लिखी पर्ची वाले को चोर का पता लगाना होता है।
webdunia
सोलह सार : शतरंज के खेल की तरह इसमें हर खिलाड़ी के पास सोलह स्थान होते थे। अलग सभी गोटियां एक समान ताकत लिए होती थीं।
webdunia
चौपड़ पासा : इसे चेस, पचीसी और चौसर भी कहते हैं। महाभारत काल में कौरवों और पांडवों के बीच यह खेल खेला गया था।
webdunia
अष्ट चंग पे : इस 2 या 4 लोग मिलकर खेल सकते हैं। इमली के 2 बीजों को तोड़कर उसके पासे बनाते हैं।
webdunia
जीरो क्रॉस : दो लोगों के इस खेल में कागज पर 9 खाने बनाते हैं। पहला खिलाड़ी जीरो और दूसरा क्रॉस लिखता है। जिसका डिजिट एक ही सीध में होगी वह जीतेगा।
webdunia
सांप-सीढ़ी : इसे मोक्ष-पट भी कहते हैं। सांप-सीढ़ी के खेल का वर्तमान स्वरूप 13वीं शताब्दी में कवि संत ज्ञानदेव द्वारा तैयार किया था।
webdunia
गिल्ली डंडा : लकड़ी का एक डंडा और गिल्ली से यह खेल खेलते हैं।
webdunia
सितोलिया : सितोलिया या पिट्ठू गरम खेल में एक-दूसरे पर जमे हुए पत्थर को एक टीम गेंद से गिराती है और दूसरी जल्दी से उसे जमाती है।
webdunia
लंगड़ी टांग : इसमें एक टांग से कूदकर दूसरे को पकड़ते हैं। सभी एक निश्चित घेरे में ही खेलते हैं।
webdunia
कंचा गोली : इसे कांच की छोटी छोटी गोलियों से खेला जाता है। इसे खेलने के कई तरीके हैं।
webdunia