पीपल सिर्फ धार्मिक कारणों से ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके औषधीय फायदे भी हैं...

webdunia

पीपल की दातुन से दांत मजबूत होते हैं और दांत दर्द दूर होता है।

webdunia

10gm पीपल की छाल, कत्था और 2gm काली मिर्च को पीसकर बनाए गए मंजन से दांतों की समस्याएं समाप्त होती हैं।

webdunia

पीपल के पत्तों का सांस संबंधी समस्या, कब्ज या गैस की समस्या में दवा के तौर पर प्रयोग करते हैं।

webdunia

त्वचा पर होने वाली समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली में पीपल के पत्तों को खाने या इसका काढ़ा पीने से लाभ होता है।

webdunia

एड़ियों के फटने या फोड़े-फुंसी होने पर पीपल की छाल को पीसकर लगाने से फायदा होता है।

webdunia

शरीर के किसी हिस्से में घाव हो जाने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाने से घाव सूखने में मदद मिलती है।

webdunia

पीपल की ताजी जड़ को भिगोकर त्वचा पर इसका लेप करने से झुर्रियां कम होने लगती हैं।

webdunia

पीपल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसके कोमल पत्तों को नियमित रूप से चबाने पर तनाव में कमी होती है।

webdunia

नकसीर की समस्या होने पर इसके पत्तों को मसल कर सूंघने से आराम होता है।

webdunia

पीलिया हो जाने पर पीपल के 3-4 नए पत्तों के रस में मिश्री मिलाकर बनाए गए शरबत को पीना बेहद फायदेमंद होता है।

webdunia

नोट : यह स्टोरी जानकारी के लिए हैं। सेहत संबंधी कोई भी उपाय बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल न करें।

webdunia