वीर पहाड़िया से पहले इन एक्टर्स पर आया था तारा सुतारिया का दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। तारा इन दिनों एक्टर वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।
social media
वीर पहाड़िया से पहले भी तारा की जिंदगी में कई एक्टर्स की एंट्री हुई है।
बादशाह- शिल्पा शेट्टी ने एक शो में बादशाह की तारीफ करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था, 'बादशाह, मैंने सुना है कि दिन में भी तारे देख रहे हैं आप। तारा देख रहे हैं आप।' एक्ट्रेस की इन बातों ने बादशाह और तारा के रोमांस की अटकलों को हवा दी।
आदर जैन- तारा ने लंबे समय तक आदर जैन को डेट किया था। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी आती थी। लेकिन अचानकर दोनों का ब्रकेअब हो गया और आदर ने आलेखा आडवाणी संग शादी कर ली।
ईशान खट्टर- तारा सुतारिया का नाम शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर संग भी जुड़ चुका है। दोनों साथ में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी साथ नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में ईशान इस फिल्म से अलग हो गए।
अरुणोदय सिंह- आदर जैन से अलग होने के बाद तारा का नाम अरुणोदय सिंह संग जुड़ा था। दोनों ने करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
एपी ढिल्लों- तारा का नाम सिंगर एपी ढिल्लों संग भी जुड़ चुका है। जून 2025 में दोनों के डेटिंग की अफवाहें थी, जब दोनों को मुंबई में लंच पर एक साथ देखा गया था।
तारा सुतारिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। वह अब तक 5 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।