तुनिषा शर्मा ने 24 दिसम्बर को टीवी शो 'अलीबाबा : दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर पर फांसी लगा कर अपना जीवन खत्म कर लिया।

जिसने भी सुना हैरान रह गया।

तुनिषा की उम्र महज बीस वर्ष थी।

तुनिषा ने ऐसा क्यों किया? यह सवाल तमाम लोगों की जुबां पर है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस सवाल का जवाब मिलेगा।

तुनिषा के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपने परिवार में कमाने वाली एकमात्र सदस्य थीं।

तुनिषा अपने पीछे 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी छोड़ गई हैं।

इसके अलावा मुंबई में उनका एक शानदार घर भी है।