शाबाश मिथु, हिट और लड़की में टक्कर

इस शुक्रवार शाबाश मिथु, हिट और लड़की रिलीज हो रही हैं और तीनों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर है।

शाबाश मिथु क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।

श्रीजित मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर सबकी निगाहें हैं कि क्या यह दर्शकों को आकर्षित कर पाएगी?

'हिट : द फर्स्ट केस' तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं।

इस थ्रिलर मूवी का निर्देशन शैलेष कोलानु ने किया है। यह फिल्म दर्शकों को चौंका सकती है।

रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'लड़की' एक प्रेम कहानी और मार्शल आर्ट्स पर आधारित मूवी है।

यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो ब्रूसली की दीवानी है और एक लड़के से प्यार करती है। चीन में इसे 40 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया जा रहा है।