पर्दे पर रोमांटिक हीरो बनकर छा गए थे ऋषि कपूर

4 सितंबर 1952 को जन्में ऋषि कपूर ने अपना अभिनय करियर बतौर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। वह 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री 420' में पहली बार नजर आए थे।

बतौर लीड एक्टर ऋषि कपूर 1973 में फिल्म बॉबी में पहली बार नजर आए थे।

ऋषि को उनकी हीरो के तौर पर पहली फिल्म बॉबी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

ऋषि को रोमांटिक हीरो के रूप काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने 1973 से 2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाए।

फिल्मों में ऋषि द्वारा पहने गए स्वेटर्स काफी पसंद किए जाते थे। उन्होंने एक भी फिल्म में अपने स्वेटर को रिपीट नहीं किया था।

ऋषि कपूर ने एक अंग्रेजी फिल्म में भी काम किया। इस फिल्म का नाम 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' है।

ऋषि कपूर रविवार को काम नहीं करते थे। रविवार ऋषि कपूर के लिए परिवार का दिन होता था।

ऋषि ने एक्टिंग के अलावा निर्देशन के क्षेत्र में भी काम किया। उन्होंने आ अब लौट चलें बनाई थी।