राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी

राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव है और उनकी लवस्टोरी बेहद खास है।

राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था।

शिखा को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था और तब उन्होंने शिखा से शादी करने को सोच लिया था।

राजू को पता चला की शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं और इटावा में रहती हैं।

इसके बाद उन्होंने पहले शिखा के भाइयों से मेलजोल बढ़ाया। हर बार वो उनके भाइयों से मिलते, लेकिन शिखा से कुछ कह नहीं पाते।

इस बीच साल 1982 में राजू श्रीवास्तव मुंबई आ गए अपनी किस्मत को अजमाने।

बीच-बीच में राजू श्रीवास्तव, शिखा के घर खत भेजते रहते थे ये पता करने के लिए कि उसकी शादी तो कही और फिक्स तो नहीं हो गई।

एक दिन राजू ने अपना रिश्ता उनके घर भिजवाया। जिसके बाद शिखा के भाई उनके मुंबई वाले घर को देखकर गए।

उसके बाद दोनों की शादी तय हो गई। शिखा को पहली बार देखने के बाद राजू श्रीवास्तव ने उनसे शादी करने के लिए 12 साल तक इंतजार किया।

राजू और शिखा की शादी साल 1993 में हुई। दोनों के दो बच्चे भी हैं।