दीपिका की भगवा बिकिनी पर विवाद, पुतले फूंके, पायल का बचाव

पठान फिल्म 'बेशर्म रंग' गाना में दीपिका की हॉटनेस ने लोगों के छक्के छुड़ा दिए हैं।

आपत्तिजनक परिधान

दूसरी ओर मध्यप्रदेश के गृह राज्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की सपोर्टर दीपिका के परिधान आपत्तिजनक है।

पुतले फूंके

दीपिका ने भगवे रंग की बिकिना पहनी है इस पर भी आपत्ति है। इंदौर में शाहरुख और दीपिका के पुतले फूंके जाने की खबर है।

रंग को मत करो टारगेट

पायल रोहतगी दीपिका के बचाव में कूद पड़ी हैं। उन्होंने इस विवाद को बेवकूफी करार दिया है और कहा है कि रंग को टारगेट नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सही नहीं है।

दीपिका ने कुछ नहीं किया गलत

दीपिका ने किसी भगवान की तस्वीर को तो बिकिनी में नहीं रखा है।

पब्लिसिटी स्टंट!

जो लोग इस पर विवाद पैदा कर रहे हैं यह सिर्फ प्रचार पाने के लिए किया जा रहा है।

पोर्न एक्ट्रेस की ओर इशारा

पायल के मुताबिक जहां तक अश्लीलता का सवाल है तो देश ने एक पोर्न एक्ट्रेस को सिर पर बैठा रखा है और उन्हें ही दीपिका अश्लील नजर आ रही हैं।

चर्चा में पठान

बहरहाल विवाद गरमा रहा है और 'पठान' को चर्चा मिल रही है। यह मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी।