सलमान खान और ईद, ब्लॉकबस्टर मूवी, सफलता का फॉर्मूला
सलमान खान की फिल्म यदि ईद पर रिलीज की जाए तो फिल्म का सफल होना निश्चित होता है। पिछले कुछ वर्षों से ये फॉर्मूला जबरदस्त काम कर रहा है। सलमान की कमजोर फिल्मों ने भी ईद के मुबारक मौके पर रिलीज होकर सफलता हासिल की है।
social media
वांटेड (2009)
लगातार असफल हो रही फिल्मों के बीच सलमान की फिल्म वांटेड को ईद पर रिलीज किया गया। सलमान की यह फिल्म बेहद पसंद की गई। यही से सलमान को समझ आया कि ईद पर फिल्म रिलीज करनी चाहिए।
social media
दबंग (2010)
दबंग ईद पर प्रदर्शित हुई और फिल्म ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। इस फिल्म ने सलमान को सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया। अब सलमान को अपने फॉर्मूले पर पक्का यकीन हो गया।
social media
बॉडीगार्ड (2011)
लगातार तीसरे वर्ष सलमान ईद पर अपनी फिल्म लेकर आए। 'बॉडीगार्ड' को ताबड़तोड़ बना कर ईद पर प्रदर्शित किया गया। फिल्म खास नहीं थी, बावजूद इसके यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
social media
एक था टाइगर (2012)
ईद पर सलमान का एकाधिकार हो गया। लगातार चौथे वर्ष वे ईद पर अपनी फिल्म लेकर आए। दर्शक भी सलमान की फिल्मों का ईद पर इंतजार करने लगे। फिल्म के रूप में सलमान ईदी देते और दर्शक फिल्म पर अपना प्यार लुटाते।
social media
किक (2014)
2013 की ईद सलमान मिस कर गए। कोई फिल्म तैयार ही नहीं हुई। 2014 में सलमान 'किक' के जरिये ईद पर आए और छा गए। 230 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन इस फिल्म ने किए।
social media
बजरंगी भाईजान (2015)
2015 में सलमान 'बजरंगी भाईजान' के रूप में ईद पर आए और कमाल कर दिया। ऐतिहासिक सफलता उनकी फिल्म ने हासिल की। इसे सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक माना गया।
social media
सुल्तान (2016)
2016 में ईद पर सलमान की 'सुल्तान' रिलीज हुई। सलमान ने पहलवान की भूमिका 'सुल्तान' में अदा की। इस फिल्म ने 301 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सलमान एक बार फिर छा गए।
social media
ट्यूबलाइट (2017)
लगातार 6 ईद पर ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सलमान की 2017 में प्रदर्शित फिल्म ट्यूबलाइट असफल रही। इस फिल्म ने मात्र 121.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। फैंस को भी यह फिल्म पसंद नहीं आई।
social media
रेस 3 (2018)
2018 की ईद पर सलमान खान की 'रेस 3' रिलीज हुई और 169 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म ने सलमान के फैंस को भी निराश किया। हालांकि फिल्म के निर्माता ने फिल्म से कमाई की।
social media
भारत (2019)
2019 की ईद पर भारत रिलीज हुई। सलमान खान की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले कलेक्शन के मामले में जरूर कमजोर रही, लेकिन फिल्म से सभी ने थोड़ी कमाई की।
social media
किसी का भाई किसी की जान (2023)
कोविड के बाद सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म लेकर ईद पर आ रहे हैं। इसमें कई कलाकार हैं और यह फैमिली ड्रामा प्लस एक्शन मूवी है जो सलमान के फैंस की पसंद के मुताबिक डिजाइन की गई है।