जाह्नवी ने फ्लॉन्ट किया बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस

बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

social media

जाह्नवी का नाम काफी समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है।

बीते ‍दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया की जमकर तारीफ की थी।

वहीं अब जाह्नवी कपूर अपने पिता की फिल्म की स्क्रिनिंग के दौरान बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस पहने हुए नजर आईं।

जाह्नवी व्हाइट कलर की पैंट और टॉप में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान जाह्नवी के नेकलेस ने खींचा, जिस पर 'शिखू' लिखा हुआ था।

जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड के नाम के नेकलेस को जमकर फ्लॉन्ट कर रही थीं।

इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जाह्नवी ने शिखर संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है।