जानिए सोनम कपूर के बारे में खास बातें

9 जून 1985 को जन्मी सोनम कपूर 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटी बहन रिया कपूर फिल्म निर्माता हैं और उनके भाई हर्षवर्धन कपूर एक्टर हैं।

social media

सोनम ने यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया सिंगापुर में थिएटर और आर्ट की पढ़ाई की है।

सोनम ने अपना करियर संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था।

फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में मुख्य रोल ऑफर दिया था।

सोनम के निक नेम्स में जिराफ, सना और सोंज शामिल हैं।

सोनम अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, पंजाबी और मराठी भाषाएं बोल लेती हैं।

सोनम ने अपनी पॉकेट मनी के लिए वेट्रेस के तौर पर काम किया है।

सोनम कथक, शास्त्रीय संगीत और लेटिन डांस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।