बॉलीवुड के ग्रीक गॉड रितिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

रितिक बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है।

लेकिन क्या आपको पता है कि रितिक रोशन बचपन में बड़े मानसिक ट्रामा से गुजरे हैं।

रितिक ने खुलासा किया था कि बचपन में उन्हें कई मानसिक और शारीरिक समस्याएं थीं।

एक्टर ने बताया था कि बचपन में उन्हें हकलाने की आदत थी।

इस वजह से रितिक का कॉन्फिडेंट बेहद ही कम हो गया था।

रितिक ने कहा था कि मैं बचपन में इतना हकलाता था कि ठीक तरह से बात तक नहीं कर पाता था।

मेरा कभी कोई दोस्त या गर्लफ्रेंड नहीं थी। मैं बहुत शर्मिला था और स्कूल से वापस आकर बस रोता रहता था।

रितिक रोशन ने बताया था कि बचपन में उन्हें रीढ़ की हड्डी में भी दिक्कत थी।

डॉक्टरों ने कह दिया था कि तुम कभी डांस नहीं कर सकते। डॉक्टरों की बात सुनकर रितिक पूरी तरह से टूट गए थे।

इन सब के बावजूद रितिक ने अपनी मेंटल हेल्थ पर काम किया और अंत में अपनी कमियों पर जीत हासिल की।