एक विलेन रिटर्न्स रिव्यू: मर्डरमिस्ट्री में रोमांच नहीं

जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' क्या है देखने लायक? जानिए...

यह एक सीरियल किलर की कहानी है जो मुंबई में 16 लड़कियों की हत्या कर चुका है।

कहने को तो फिल्म थ्रिलर है, लेकिन कही भी रोमांच नहीं है।

फिल्म की कहानी में कई अगर-मगर हैं।

निर्देशक मोहित सूरी कहानी को विश्वसनीय नहीं बना पाए।

फिल्म की एडिटिंग भी अजीब है और सरल सी कहानी को कुछ ज्यादा ही पेचीदा बना दिया है।

एक्टिंग के मामले में दिशा ही ठीक-ठाक है। अर्जुन औसत रहे। जॉन बहुत बुरे साबित हुए।

एक विलेन रिटर्न्स पहले भाग वाला मजा नहीं है। रेटिंग : 1.5/5