मोतियों से सजी साड़ी में दिशा पाटनी का ग्लैमरस अंदाज

दिशा पाटनी अपने बोल्ड, कॉन्फिडेंटऔर ट्रेंडी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह हर आउटफिट में कमाल की लगती हैं।

social media

इस बार अपने साड़ी लुक से तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस आइवरी रंग की शिमारी साड़ी और मोतियों से सजे ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

दिशा के डीपनेक ब्लाउज पर क्रिस्टल, मोती और पन्ना-रंग के पत्थरों की कढ़ाई की गई है। यह ब्लाउज उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है।

दिशा पाटनी ने ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े से झुमके कैरी किए हैं।

दिशा तस्वीरों में एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

वह अपना परफेक्ट फिगर और क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

दिशा पाटनी का यह बोल्ड ट्रेडिशनल अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

दिशा की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके 61.6 मिलियन फॉलोअर्स है।