Ayushmann Khurrana : आरजे से एक्टर तक का सफर

आयुष्मान खुराना अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान का असली नाम निशांत खुराना है। हालांकि 3 साल की उम्र में उनके माता-पिता ने उनका नमा बदल दिया था।

ayushmann khurrana instagram

पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आयुष्मान ने बतौर रेडियो जॉकी काम करना शुरू किया।

आयुष्मान ने दिल्ली में आरजे के रूप में पहली नौकरी शुरू की। वह बिग चाय-मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान नाम का रेडियो शो होस्ट करते थे।

2004 में आयुष्मान पहली बार एमटीवी के शो रोडिज में पर्दे पर नजर आए। उन्होंने शो की ट्रॉफी भी जीती। इसी चैनल के साथ वह वीजे बनकर भी जुड़े रहे थे।

रोडिज जीतने के बाद आयुष्मान ने एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा और कई शो होस्ट किए।

2012 में आयुष्मान ने फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड डेब्यू किया।

2015 में रिलीज हुई दम लगा के हईशा ने आयुष्मान को रातों रात स्टार बना दिया।

आयुष्मान को 1 नेशनल और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

2020 के फोर्ब्स इंडिया के 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में भी आयुष्‍मान का नाम शामिल था।