अल्लू अर्जुन ने 2 साल की उम्र में किया था डेब्यू

अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई हैं।

social media

1982 में जन्मे अल्लू ने महज 2 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू कर लिया था।

अल्लू अर्जुन पहली बार 1985 में चिरंजीवी की फिल्म 'विजेता' में नजर आए थे।

बतौर लीड एक्टर अल्लू ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से डेब्यू किया था।

अल्लू अर्जुन साउथ के मशहूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

अल्लू के दादा अल्लू रामलिंगैया मशहूर एक्टर थे और उनके पिता अल्लू अरविंद फिल्म प्रोड्यूर हैं।

अल्लू के छोटे भाई अल्लू‍ शिरीष, कजिन राम चरण़, फूफा चिरंजीवी भी साउथ के फेमस एक्टर हैं।

अल्लू अर्जुन के पूरे परिवार में लगभग 12 एक्टर्स हैं।

अल्लू अपने करियर में एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर और तीन नंदी पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

अल्लू अर्जुन जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 द रूल में नजर आने वाले हैं।