आलिया भट्ट बदल रहीं अपना नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस साल अप्रैल में रणबीर कपूर के संग शादी के बंधन में बंधी थीं। आलिया इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं।

photo credit - alia bhatt inst

इसी बीच आलिया ने अपना नाम बदलने की तैयारी भी कर ली है। एक्ट्रेस ने घोषणा की है कि वह अपना नाम ऑफिशियली बदलने वाली हैं।

photo credit - alia bhatt inst

आलिया अपने नाम के साथ पति रणबीर कपूर का सरनेम जोड़ने वाली हैं। वह अपने नाम को आलिया भट्ट से आलिया भट्ट कपूर करेंगी।

photo credit - alia bhatt inst

एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा, उनका स्क्रीन नेम आलिया भट्ट ही रहेगा लेकिन उनका ऑफिशियली नेम आलिया भट्ट कपूर हो जाएगा। वह अपने पासपोर्ट पर भी अपना नाम बदलने वाली हैं।

photo credit - alia bhatt inst

एक्ट्रेस ने कहा, अब हमारा बेबी होने वाला है। मैं लेफ्ट आउट नहीं फील करना चाहती हूं। मैं हमेशा आलिया भट्ट ही रहूगीं, लेकिन अब मैं कपूर भी हूं।

photo credit - alia bhatt inst

आलिया काफी टाइम से अपना सरनेम बदलने का सोच रही थी लेकिन लगातार बिजी रहने और विदेश का सफर करने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी हैं।

photo credit - alia bhatt inst

रणबीर कपूर भी अपने पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस बदल चुके हैं। अब उनके पासपोर्ट पर मैरिड लिखा नजर आता है।

photo credit - alia bhatt inst

आलिया भट्ट जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म हैं।

photo credit - alia bhatt inst

आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है।

photo credit - alia bhatt inst