बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
photo credit - alia bhatt instagram
आलिया के साथ इस फिल्म से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था। आलिया को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए 15 लाख रुपए फीस मिली थी।
photo credit - alia bhatt instagram
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली कमाई को खर्च करने के बजाए अपनी मां के हाथों में रख दी थी।
photo credit - alia bhatt instagram
आलिया ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पहली कार 20 साल की उम्र में ऑडी क्यू 5 खरीदी थी।
photo credit - alia bhatt instagram
आलिया इस समय बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह हाईवे, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
photo credit - alia bhatt instagram
आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है।
photo credit - alia bhatt instagram
आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के संग 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जी ले जरा' में दिखेंगी।