आलिया भट्ट की गोद भराई का मां और सासू मां ने बनाया खास प्लान

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जून महीने में एक पोस्ट शेयर करके अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

alia bhatt instagram

आलिया की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने उनकी गोद भराई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों ने कुछ स्पेशल प्लानिंग की है।

सितंबर के आखिरी सप्ताह में आलिया की गोद भराई की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार आलिया की गोद भराई में सिर्फ लड़कियां शामिल होगी।

इस फंक्शन में शाहीन भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग शामिल होगी।

परिवार से जुड़े कुछ करीबी भी आलिया की गोद भराई में शामिल होंगे। हालांकि, इस पार्टी में घर का कोई भी मेल मेंबर शामिल नहीं होगा।

आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के 2 महीने बाद बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि वे प्रेग्नेंट हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।