अक्षय कुमार और उनकी प्रेमिकाएं

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है। अक्षय इश्क के मैदान के भी खिलाड़ी रहे हैं उन्होंने कई हसीनाओं के दिल चुराया था।

कहा जाता है कि एक साथ तीन-तीन लड़कियों से अक्षय रोमांस किया करते थे। वे कुछ लड़कियों के प्रति गंभीर भी थे और उनके साथ अक्षय का नाम लंबे समय तक जुड़ा रहा।

पूजा बत्रा- अक्षय ने जब बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था तब पूजा बत्रा से उनकी इश्कबाजी चल रही थी। पूजा तब सफल मॉडल थीं और अक्षय के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय थी।

आयशा जुल्का- खिलाड़ी हिट होने के बाद अक्षय का नाम कुछ समय के लिए इस फिल्म की हीरोइन आयशा जुल्का से जोड़ा गया, लेकिन इनमें सच्चाई नहीं थी।

रवीना टंडन- अक्षय का नाम रवीना टंडन के संग भी जुड़ा। 'मोहरा' के लिए जब वे 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग कर रहे थे तब इश्क की आग दोनों तरफ लगी हुई थी।

रेखा- खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय के साथ रवीना और रेखा काम कर रही थीं। तब रेखा से नजदीकियों के किस्से भी खूब फैले। कहा जाता है कि यह सब रवीना को जलाने के लिए किया गया था।

शिल्पा शेट्टी- अक्षय और रवीना का ब्रेकअप होते ही रवीना की जगह शिल्पा शेट्टी ने ले ली। दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने लगे और लगा कि शिल्पा ही मिसेस अक्षय कुमार बनेगी।

ट्विंकल खन्ना- अक्षय और ट्विंकल खन्ना के बीच रोमांस तब शुरू हुआ जब दोनों साथ में फिल्म कर रहे थे। बताया जाता है कि ट्विंकल ने जब अक्षय से शादी करने की बात कही तो खिलाड़ी कुमार ने पहले इंकार कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा- शादी होने के बाद अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ा। प्रियंका के साथ वे कुछ फिल्में कर रहे थे और यही से नजदीकियां बढ़ गईं।