ईशा देओल पति भरत तख्तानी से हुईं अलग
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल शादी के 12 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हो गई है।
social media
ईशा और भरत ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
स्टेटमेंट में लिखा, अब हम साथ नहीं हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोनों बच्चों का भविष्य सबसे अहम है और हमेशा रहेगा।
ईशा और भरत ने कहा, उम्मीद करते हैं कि आप लोग हमारी प्राइवसी की रिस्पेक्ट करेंगे।
ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें पिछले कुछ समय से सुर्खियों में थीं।
ईशा और भरत बचपन के दोस्त थे। शुरुआत से ही भरत को ईशा पसंद थीं और उनको ईशा पर क्रश भी था।
एक्ट्रेस ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को मुंबई में शादी की थी।
शादी के पांच साल बाद 2017 में ईशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था।
साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया।