श्रीदेवी के बारे में 10 रोचक जानकारियां

1) श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को शिवाकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम श्रीअम्मा यंगेर अय्यपन था।

2) महज 4 वर्ष की उम्र में श्रीदेवी ने 1967 में थिरुमुघम की फिल्म 'थुनाईवन' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 1975 में आई फिल्म 'जूली' में बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी।

3) 1979 में हिन्दी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में वे फिल्म 'सोलवां सावन' में आईं लेकिन उन्हें पहचान 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिली।

4) कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने गुपचुप शादी कर ली थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। 1996 में श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की।

5) श्रीदेवी को बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ डांसर्स में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि उनके गाने और डांस की लोकप्रियता की वजह से ही लोग उनकी फिल्मों के बारे में जानते थे।

6) श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। वे एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं, जो 90 के दशक में लगभग एक करोड़ रुपए प्रति फिल्म लेती थीं।

7) श्रीदेवी कम से कम मैकअप में विश्वास रखती थीं। उनके पास मैकअप किट के नाम पर La Prairie प्लेटिनम क्रीम, कुछ आईलाइनर और एक लिप ग्लॉस रहता था।

8) श्रीदेवी को बिल्लियों से बेहद डर लगता था लेकिन सिने ब्लिट्ज के कवर के लिए उन्हें एक बिल्ली से साथ पोज देना पड़ा था।

9) 15 साल के एक लंबे अंतराल के बाद 2012 में श्रीदेवी ने फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' से वापसी की थी।

10) 2017 में प्रदर्शित हुई 'मॉम' श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी और उनके फिल्म करियर के 50वें वर्ष में रिलीज हुई थी।