पैदा हो गया दुनिया का पहला AI बच्चा
जानिए कैसे AI तकनीक की मदद से महिला ने दिया बच्चे को जन्म
मैक्सिको के ग्वाडलजारा में एक 40 वर्षीय महिला ने AI की मदद से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
यह घटना बांझपन के इलाज के लिए नई उम्मीदें जगाती है।
इस अविश्वसनीय उपलब्धि को कॉन्सिवेबल लाइफ साइंसेज की एक टीम ने संभव बनाया है।
उन्होंने ICSI प्रक्रिया के 23 महत्वपूर्ण चरणों को AI की मदद से प्रोसेस किया।
इस प्रक्रिया में शुक्राणु को सीधे अंडे में इंजेक्ट किया जाता है ताकि निषेचन हो सके।
आमतौर पर, यह प्रक्रिया अनुभवी भ्रूण विज्ञानियों द्वारा मैन्युअल रूप से की जाती है।
AI ने इस प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाया, जिससे सफल निषेचन की संभावना बढ़ गई।
यह सफलता उन महिलाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद की किरण लेकर आई है जो अधिक उम्र में मां बनना चाहती हैं।