2022 के पहले 6 महीने भारत की अगुवाई की 5 कप्तानों ने

साल 2022 को शुरु हुए 6 महीने हुए और इस दौरान 5 भारतीय खिलाड़ियों को कप्तानी का मौका मिला है।

विराट कोहली जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कप्तान थे।

केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान थे।

रोहित शर्मा श्रीलंका और वेस्टइंडीज की घरेलू सीरीज के दौरान कप्तान रहे।

ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी सौंपी गई।

हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी की।