गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Lal gulab ka paudha ghar mein lagana chahiye
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (14:26 IST)

लाल गुलाब का पौधा है घर में तो क्या होगा?

लाल गुलाब का पौधा है घर में तो क्या होगा? - Lal gulab ka paudha ghar mein lagana chahiye
अक्सर लोग अपने घर के बगीचे या गैलरी में रखे गमले में गुलाब का पौधा लगाते हैं। क्या घर में लाल गुलाब का पौधा लगाना चाहिए? क्या होगा यदि लाल गुलाब का पौधा घर में लगा लिया तो? क्या गुलाब के पौधे शुभ होते हैं? इसकी सुगंध या खुशबू बहुत ही मनमोहक होती है। गुलाब का इत्र और गुलाब जल भी बनता है। गुलाब से गुलाब कतरी और गुलुकंद भी बनता है। आओ जानते हैं कि इसे घर में लगाने से क्या होगा।
 
1. घर के अंदर कांटेदार पौधे लगाना शुभ नहीं माना जाता लेकिन गुलाब का पौधा घर की गैलरी या बगीचे में लगा सकते हैं।
 
2. घर के पास गुलाब लगा होते से परिवार में आपसी प्रेम बना रहता है। यह बहुत ही शुभ पौधा है।
 
3. गुलाब कंटीला होने के बावजूद भी शुभ माना जाता है क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का प्रिय पुष्प है। शुक्रवार को उन्हें अर्पित करें।
 
4. गुलाब की सुगंध से देह के संताप मिट जाते हैं और मन प्रसन्न रहता है।
 
5. गुलाब की सुगंध से मन और मस्तिष्क में तनाव नहीं रहता है।
 
6. गुलाब को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
 
7. गुलाब के पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है।
ये भी पढ़ें
Shukra rashi parivartan : 12 राशियों के लिए कैसा होगा शुक्र का गोचर