मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. 5 lucky plants for home in shravan month
Written By

श्रावण मास में जरूर लगाएं 5 शुभ प्लांट्स, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

banana tree
हिन्दू धर्म के अनुसार श्रावण महीने में कुछ खास पेड़-पौधों को घर में लगाने से रोजमर्रा के जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं तथा भगवान शिव जी जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों को शुभाशीष देते हैं। आइए जानें श्रावण के महीने में कौन-कौनसे प्लांटस हमें घर में लगाने चाहिए ताकि शिव जी की कृपा प्राप्त हो...।
 
यहां जानिए 5 शुभ पौधों के बारे में- 
 
1. धतूरे का पौधा- मान्यतानुसार भगवान शिव को धतूरा बेहद प्रिय है। धतूरे के पौधे में शिव जी का वास माना जाता है। और यह भगवान शिवशंकर को अर्पित किया जाता है, क्योंकि उनके पूजन में इसे अर्पित करना विशेष शुभ माना जाता है। अत: सावन के महीने में घर में धतूरे के पौधे को लगाना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। इसे लगाने से भगवान शिव जी की खास कृपा प्राप्त होती है।
 
2. चंपा का पौधा- सावन में महीने चारों तरफ हरियाली छाई पड़ती हैं, ऐसे समय में पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ माने गए है। माना जाता है यदि आप सावन में घर में चंपा का पौधा लगाते हैं तो शिव जी की अपार कृपा आपको प्राप्त होती हैं तथा घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यदि चंपा का वृक्ष आप किसी मंदिर के परिसर में लगाकर उसकी देखरेख करते हैं तो जीवन में इसके बहुत ही शुभ परिणाम मिलते हैं, यह वातावरण शुद्ध करता है तथा वास्तु में इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना गया है। भगवान भोलेनाथ की पूजा के समय चंपा के पुष्पों का उपयोग करने से जिंदगी में सकारात्मकता आती है। 
 
3. शमी का पौधा- सावन के महीने में शमी का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना गया है, क्योंकि धार्मिक शास्त्रों में शमी के पौधे को बहुत कल्याणकारी माना गया है। यदि आप श्रावण में इसे अपने घर में लगाते हैं तो भगवान शिव जी प्रसन्न होते है तथा खुश होकर अपने भक्तों को वरदान देते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला भी माना जाता है। अत: शिव जी की विशेष कृपा के लिए इसे सावन में अपने घर में अवश्‍य लगाएं। 
 
4. केले का पौधा- केले का वृक्ष लगाने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करता है। अत: सावन मास में घर में केले का पौधा लगाना शुभ तथा बहुत अच्छा माना जाता है। यह पौधा घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने तथा शिव जी और विष्‍णु जी की विशेष कृपा दिलाता है। इसीलिए केले का पेड़ घर में लगाना काफी शुभ होता है। साथ ही यह घर में बरकत बढ़ाने तथा रुपए-पैसे की परेशानियां प्रमुखता से दूर करता है।
 
5. बिल्व वृक्ष का पौधा : भगवान शिव जी के पूजन में बिल्वपत्र या बेल पत्र का उपयोग प्रमुखता से किया जाता है। हमारे पौराणिक शास्त्रों में भी बिल्व पत्र सभी देवी-देवताओं को अर्पित करने का विधान है। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। बिल्वपत्र कभी भी बासी और अशुद्ध नहीं होते हैं। अत: सावन में महीने में अगर आप बिल्व वृक्ष का पौधा लगाते हैं तो आप पर शिव जी तथा माता लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है। इसके अलावा भी खास तौर पर शिवरात्रि, श्रावण, प्रदोष, ज्योतिर्लिंग आदि पर बिल्वपत्र अर्पित करने से मनुष्य को अनंत गुना फल मिलता है। अत: सावन के इस पवित्र महीने में आप बिल्वपत्र का वृक्ष अवश्य लगाएं। 


champa tree