शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. वसंत पंचमी
  4. basant panchami neel saraswati
Written By

वसंत पंचमी के दिन नील सरस्वती पूजने से होती है धन की वृद्धि

वसंत पंचमी के दिन नील सरस्वती पूजने से होती है धन की वृद्धि - basant panchami neel saraswati
शास्त्रों में वर्णित है कि वसंत पंचमी के दिन ही शिव जी ने मां पार्वती को धन और सम्पन्नता की अधिष्ठात्री देवी होने का वरदान दिया था। उनके इस वरदान से मां पार्वती का स्वरूप नीले रंग का हो गया और वे ‘नील सरस्वती’ कहलाईं। 
 
वसंत पंचमी के दिन नील सरस्वती का पूजन करने से धन और सम्पन्नता से सम्बंधित समस्याओं का समाधान होता है। वसंत पंचमी की संध्याकाल को ‘ऐं ह्रीं श्रीं नील सरस्वत्यै नम:’ मंत्र का जाप कर गौ सेवा करने से धन वृद्धि होती है।
 
उज्जैन में सरस्वती देवी की एक प्रतिमा सिंहपुरी क्षेत्र में बिजासन माता मंदिर के सामने प्रतिष्ठित हैं। जिन्हें सभी भक्त बरसों से स्याही अर्पित करते हैं। मान्यता है कि वही नील सरस्वती हैं। 
ये भी पढ़ें
ग्रह नहीं पहुंचाएंगे नुकसान, देंगे वरदान, तकिए के नीचे रख लें इस चीज को