गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  3. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  4. BJP first list of candidates in Uttarakhand election
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (16:06 IST)

उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, CM धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, CM धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव - BJP first list of candidates in Uttarakhand election
देहरादून। भाजपा ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा महसचिव अरुण सिंह और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने 10 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं।
 
कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, चकराता से रामशरण नौटियाल और यमुनोत्री से केदार सिंह रावत को भाजपा ने टिकट दिया है। मसूरी से मंत्री गणेश जोशी चुनाव मैदान में है। सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल से टिकट दिया गया है। बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट चुनाव लड़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को 1 चरण में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को की जाएगी। 
ये भी पढ़ें
कांग्रेस को झटका, पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल