गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अशोक वाटिका की शिला लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंकाई मंत्री
Written By Author संदीप श्रीवास्तव
Last Modified: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (19:44 IST)

अशोक वाटिका की शिला लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंकाई मंत्री

अशोक वाटिका की शिला लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंकाई मंत्री - अशोक वाटिका की शिला लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंकाई मंत्री
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में उस समय बड़ा भावुक क्षण था, जब श्रीलंका के 2 मंत्री और राजदूत अशोक वाटिका की शिला लेकर रामलला के दरबार पहुंचे। उन्होंने यह शिला रामलला के दरबार में समर्पित की साथ रामलला की आरती भी उतारी। 
 
श्रीलंका के राजदूत ने इस अवसर पर कहा कि इस कदम से भारत और श्रीलंका का रिश्ते बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका से भी श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आएंगे। अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बनना खुशी की बात है। श्रीलंका में आज भी रामायण की कई निशानियां मौजूद हैं। 
 
उन्होंने कहा कि श्रीलंका में सीता मंदिर ट्रस्ट है। ट्रस्टियों ने मिलकर तय किया कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है तो उसको योगदान देना चाहिए। इसी मकसद से हम अयोध्या आए हैं। दोनों देशों के बीच रिश्तों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। 
 
इस अवसर पर संत-महंतों के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय,स दस्य डॉ. अनिल मिश्रा, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने किया श्रीलंका के मेहमानों का स्वागत किया।