सम्बंधित जानकारी
- UP में सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 संपन्न, 2192236 अभ्यर्थी हुए शामिल, 1183 परीक्षा केंद्रों पर चली एक्जाम
- निवेश और FDI को नई गति देंगे इन्वेस्ट इंडिया और इन्वेस्ट यूपी
- UP में नए सत्र से पहले बदलेगी स्कूलों की सूरत, तैयारियों में जुटी योगी सरकार, जानिए क्या है एक्शन प्लान?
- योगी सरकार में यूपी की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, रिकॉर्ड आपूर्ति और उत्पादन से उपभोक्ताओं को मिली राहत
- अयोध्या को मिली नई पहचान, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 20 करोड़ की लागत से बने भव्य प्रवेश द्वार
नीति आयोग की बैठक में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित भारत’ के निर्माण में यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक हुई। इसमें अनेक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इसे साझा भी किया।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुआ। 'विकसित भारत@ 2047 के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर केंद्रित इस बैठक में मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की धुरी बनाकर 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति देने पर सार्थक विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमन, जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मण्डाविया समेत अनेक मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। Edited by : Sudhir Sharma
