गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 मई 2020 (13:44 IST)

श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

Labor special train | श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ
बलिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बलिया आई श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दिया।
उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात यहां औरंगाबाद से आई श्रमिक विशेष ट्रेन में रेखा जायसवाल (27) नाम की एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला गाजीपुर जिले की रहने वाली है।
 
उन्होंने बताया कि ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला और नवजात को एम्बुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की जांच में जच्चा-बच्चा स्वस्थ पाए गए जिसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया। (भाषा)