शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh Crime news
Written By
Last Modified: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (15:52 IST)

शर्मनाक! ताऊ के अंतिम दर्शन करने की जिद की तो पति ने सिर मूंड दिया

शर्मनाक! ताऊ के अंतिम दर्शन करने की जिद की तो पति ने सिर मूंड दिया - Uttar Pradesh Crime news
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिसौली इलाके में हैवानियत को भी शर्मसार करने के मामले के तहत ताऊ के अंतिम दर्शन करने की जिद एक महिला पर भारी पड़ गई। जिद से नाराज पति  ने पत्नी का सिर मूंड दिया। 
 
मामला बिसौली इलाके के पिंदरा गांव का है। राजपाल की पत्नी सीमा के ताऊ का देहांत हो गया था। सीमा अपने पति से ताऊ के अंतिम दर्शन करने की जिद कर रही थी, लेकिन उसका पति उसको लेकर जाने को राजी नहीं था। जिद पर अड़ी पत्नी को पति ने गंजा कर दिया। इतना ही नही उसको बुरी तरह पीटा गया।
 
इस घटना के दौरान सास-ससुर पूरी घटना को चुपचाप देखते रहे। इसके बाद महिला को कमरे में बंद कर दिया गया। सीमा रोशनदान के रास्ते भाग निकली और अपनी बुआ के पास पहुंची और हैवानियत की पूरी दास्तान बयां कर दी।
बुआ उसे लेकर बिसौली कोतवाली आई और पूरी घटना पुलिस को सुनाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसके पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा का कहना है कि मामला गंभीर है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ससुर और महिला के पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।