शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Union Minister Ajay Mishra's son surrenders in court
Written By
Last Updated : रविवार, 24 अप्रैल 2022 (17:27 IST)

Lakhimpur Kheri Case : लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

Lakhimpur Kheri Case : लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत - Union Minister Ajay Mishra's son surrenders in court
लखीमपुर। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने रविवार को यहां लखीमपुर की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

आशीष मिश्रा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जेल भेज दिया गया।
 
आशीष के अधिवक्‍ता अवधेश सिंह ने कहा कि आशीष ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। हमें 1 सप्ताह का समय दिया गया है, लेकिन सोमवार को आखिरी दिन होने के कारण उसने 1 दिन पहले आत्मसमर्पण कर दिया। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने कहा कि आशीष को सुरक्षा कारणों से अलग बैरक में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने की ईस्टर रविवार को अपने देश की जीत के बारे में बात