1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Prime Minister Narendra Modi praised Uttar Pradesh in Mann Ki Baat episode

'एक पेड़ मां के नाम' के तहत यूपी में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प : प्रधानमंत्री मोदी

Prime Minister Narendra Modi praised Uttar Pradesh in Mann Ki Baat episode
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' में की सराहना, बोले- उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते मेरे लिए ये विशेष गर्व की बात 
-  'मन की बात' में अभियान का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान
- 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश में एक दिन में पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत लगाए गए थे 35 करोड़ पौधे
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत यूपी में जनशक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला। वहां (उप्र) एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते मेरे लिए ये विशेष गर्व की बात है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश-भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। जब समाज इस भावना से जुड़ता है तो सामने बहुत सुन्दर और प्रेरक उदाहरण आते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि पेड़ केवल मनुष्यों के लिए नहीं होते, वे अनगिनत जीवों के घर भी होते हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि हम सभी अपने जीवन के किसी विशेष अवसर को प्रकृति से जरूर जोड़ें। एक पेड़ मां के नाम लगाएं। आज का लगाया छोटा सा पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और सुंदर भविष्य की विरासत बन सकता है।
प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर ऊर्जा देता रहेगा उप्र: सीएम
'मन की बात' में उत्तर प्रदेश की सराहना करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज 'मन की बात' कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही 'विकसित भारत' की सबसे सुदृढ़ आधारशिला रख सकता है। सीएम योगी ने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के इस राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा देता रहेगा।
अगला लेख
मुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में लाभार्थियों को वितरित किए चेक, स्वीकृति पत्र व टूलकिट