गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. More than half a dozen IAS officers transferred in UP
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 जून 2021 (13:42 IST)

UP में आधा दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों के तबादले

UP में आधा दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों के तबादले - More than half a dozen IAS officers transferred in UP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रयागराज, कौशांबी और बहराइज के डीएम समेत 8 आईएएस अधिकारियों तबादले कर दिए। बृहस्पतिवार देर रात भी 18 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इनमें 6 जिलों गाजियाबाद, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी व बिजनौर में नए कलेक्टर तथा गोरखपुर व झांसी मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई।
 
ताजा मामले में शनिवार को प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण बनाया गया है, जबकि उनकी जगह संजय खत्री को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। कौशांबी में सुजीत कुमार को डीएम बनाया गया है, जबकि अमित कुमार सिंह कौशांबी से हटाकर संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास बनाए गए हैं। 
 
बहराइच के जिला अधिकारी शंभू कुमार को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि विशेष सचिव संस्कृति दिनेश चंद्रा को बहराइच का डीएम बनाया गया है। इनके अलावा और भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
 
गोरखपुर के मंडलायुक्त और असम-मेघालय काडर के आईएएस अधिकारी जयंत नार्लिकर की प्रतिनियुक्ति भी बृहस्पतिवार को पूरी हो रही थी। अत: उनके स्थान पर पर्यटन महानिदेशक रवि कुमार एनजी को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।
 
ये भी पढ़ें
प्रियंका ने किया सरकार से सवाल, अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या क्यों घटाई गई?