1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Following directives from Uttar Pradesh government fodder tendering process has gained momentum
Last Modified: लखनऊ (उप्र) , बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (19:17 IST)

योगी सरकार के निर्देश पर भूसा टेंडर में आई तेजी, कई जिलों में प्रक्रिया जारी

Following directives from Uttar Pradesh government fodder tendering process has gained momentum
- साइलेज टेंडर को लेकर सरकार सख्त, 6 जिलों में पूर्ण, बाकी में काम तेज
- गोआश्रय स्थलों में भंडारण सुनिश्चित कराने के लिए सरकार का विशेष जोर
- किसानों से सीधी खरीद को बढ़ावा, योगी सरकार ने दिए स्पष्ट निर्देश
Uttar Pradesh News : प्रदेश में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। भूसा और साइलेज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके तहत कई जिलों में टेंडर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जबकि 6 जिलों में साइलेज टेंडर की प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोआश्रय स्थलों पर चारे की किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए।

खासतौर पर गर्मी के मौसम को देखते हुए भूसा और साइलेज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शासन स्तर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति बनी रहे।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में साइलेज टेंडर पूरे हो चुके हैं, वहां जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं शेष जिलों में भी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की सख्ती का ही परिणाम है कि इस बार टेंडर प्रक्रिया में देरी नहीं हो रही है। 
 
निर्देशों में कहा गया है कि दान एवं क्रय के माध्यम से विशेष भूसा संग्रह अभियान 15 अप्रैल से प्रारंभ किया जाए। प्रत्येक गो-आश्रय स्थल की 4 किलोमीटर परिधि में स्थित गोचर भूमि को सम्बद्ध करते हुए चारा आच्छादन का विस्तार किया जाए।
इस महत्वपूर्ण पहल के तहत योगी सरकार किसानों से सीधे भूसा खरीद को भी बढ़ावा दे रही है। इससे न केवल गोआश्रय स्थलों को समय पर चारा उपलब्ध होगा, बल्कि किसानों को भी उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। 
 
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भूसा और साइलेज की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आपूर्ति किए जाने वाले चारे की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पशुओं के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
योगी सरकार के इस सक्रिय और सख्त रुख से प्रदेश के गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही, समय पर चारा उपलब्ध होने से पशुओं की देखभाल में सुधार होगा और किसानों को भी आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध